Founder – Mohan Milan

एलपीजी आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, समीक्षा बैठक आयोजित

अति-आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता,एजेंसियों को सख्त निर्देश और सुरक्षा का भरोसा

सहरसा,अंग भारत।  मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण एलपीजी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में संभावित कमी की आशंका को देखते हुए सहरसा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान संकटपूर्ण स्थिति को देखते हुए अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, जीविका दीदी की रसोई, जेल, मिड-डे मील, एससी-एसटी छात्रावास और पुलिस लाइन जैसी आवश्यक सेवाओं को बाधित होने से बचाया जाएगा। इसके लिए इन संस्थानों को कमर्शियल के स्थान पर डोमेस्टिक सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। समीक्षा के दौरान एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधकों को कमर्शियल सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं, स्थानीय गैस एजेंसी संचालकों ने वितरण के दौरान असुरक्षा की चिंता जाहिर की। इस पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने वितरण केंद्रों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का आश्वासन दिया ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। इस महत्वपूर्ण बैठक में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, विभिन्न तेल कंपनियों के प्रतिनिधि और जिले की सभी गैस एजेंसियों के संचालक उपस्थित थे। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे घबराएं नहीं और स्थिति पर नजर बनाए रखें।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts