Founder – Mohan Milan

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर नवीन पटनायक ने उपभोक्ता जागरूकता पर दिया जोर

भुवनेश्वर,अंग भारत। ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर उपभोक्ता अधिकारों और जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए न्यायसंगत और पारदर्शी बाजार व्यवस्था बेहद आवश्यक है।सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “न्यायपूर्ण समाज के लिए एक न्यायसंगत बाजार जरूरी है। हर उपभोक्ता को सुरक्षा, विकल्प, जानकारी और अपनी आवाज का अधिकार मिलना चाहिए।”पटनायक ने लोगों से अपील की कि उपभोक्ता जागरूकता को बढ़ावा दिया जाए ताकि उपभोक्ता ऐसे उत्पादों और सेवाओं का चयन कर सकें जो पर्यावरण की सुरक्षा करें और हमारे सामूहिक भविष्य को सुरक्षित बनाएं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts