Founder – Mohan Milan

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में इंजन खराब, विमान की सुरक्षित लैंडिंग

पणजी,अंग भारत। गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2102 के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद मंगलवार सुबह विमान में आपात स्थिति घोषित कर दी गई। पायलटों ने विमान को वापस गोवा की ओर मोड़ दिया। विमान की मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

उड़ान भरने के कुछ देर बाद आई खराबी

इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार, फ्लाइट ने सुबह 9.16 बजे गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ ही समय बाद एक इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला। पायलटों ने तय प्रक्रिया के तहत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी और विमान को वापस गोवा की ओर मोड़ दिया।उस समय विमान करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए एटीसी ने सुबह 9.30 बजे पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी।

9.51 बजे सुरक्षित उतरा विमान

विमान ने यू-टर्न लेकर गोवा की ओर वापसी की और सुबह 9.51 बजे मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे नंबर 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद विमान को स्टैंड नंबर 6 पर खड़ा किया गया। विमान के सुरक्षित उतरने की पुष्टि के बाद सुबह 10.03 बजे पूर्ण आपात स्थिति समाप्त कर दी गई।

यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

लैंडिंग के बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एयरपोर्ट के बोर्डिंग क्षेत्र में पहुंचाया गया। यात्रियों की दिल्ली यात्रा के लिए उड़ान का समय दोपहर 3.30 बजे निर्धारित किया गया है। हालांकि, यह विमान की तकनीकी जांच और जरूरी मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा।इंडिगो के मुताबिक विमान की तकनीकी और रखरखाव संबंधी जांच की जा रही है। सभी जांच और आवश्यक मंजूरी पूरी होने के बाद ही विमान को दोबारा सेवा में लगाया जाएगा। इंजन में खराबी आने की सटीक वजह अभी सामने नहीं आई है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon