Founder – Mohan Milan

जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, चयनित प्रतिभागी जाएंगे राज्य स्तर पर3 से 5 दिसंबर तक जहानाबाद में होगा राज्य स्तरीय युवा उत्सव

सुपौल,अंग भारत। शहर के टाउन हॉल में शनिवार को कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी सावन कुमार, उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी तारकेश्वर पटेल तथा सदर एसडीपीओ राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

उत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने नुक्कड़ नाटक, मद्य निषेध विषय पर आधारित प्रस्तुति, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन और समूह लोकगीत सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के माध्यम से युवा कलाकारों को अपनी कला एवं रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 3 से 5 दिसंबर 2026 तक जहानाबाद जिले में किया जाएगा, जहाँ चयनित प्रतिभागी सुपौल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon