Founder – Mohan Milan

रजौन में महापुरुषों के स्मारकों की सफाई और पौधरोपण, आज धूमधाम से मनेगी पटेल जयंती

रजौन/बांका, अंग भारत। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को रजौन प्रखंड मुख्यालय के प्रवेश द्वार स्थित पटेल स्मारक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया और पौधरोपण किया गया। चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के असर से हो रही रिमझिम बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं का उत्साह कम नहीं हुआ।

तीन महापुरुषों के स्मारकों पर चला सफाई अभियान -: यह कार्यक्रम कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश एवं पटेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सदस्यों ने न केवल सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा और आसपास के परिसर की साफ-सफाई की, बल्कि प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा स्थलों पर भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। साफ-सफाई के बाद परिसर में चूने से रेखांकन कर उसे आकर्षक रूप दिया गया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश -: इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पटेल प्रतिमा स्थल के ठीक सामने गुलमोहर का पौधा लगाया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।

आज होंगे विविध कार्यक्रम -: आयोजकों ने बताया कि शनिवार 31 अक्टूबर को लौहपुरुष की 151वीं जयंती के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा भव्य प्रभातफेरी सह एकता यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा दिनभर माल्यार्पण, एकता संकल्प और दीपोत्सव जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, सचिव संदीप कुमार चौधरी, पटेल संघ के प्रो. जीवन प्रसाद सिंह, सुदामा प्रसाद सिंह, सुदर्शन सिंह, शिवमणि वेलफेयर एजुकेशनल सोसायटी के सचिव शिवपूजन सिंह, सावन कुमार, बासुकी कुमार, स्कंद कुमार सहित शिवमणि संस्थान के दर्जनों छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon