नई दिल्ली,अंग भारत। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट के कारण देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,43,940 रुपये से लेकर 1,44,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली-मुंबई में सोने का भाव -: दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,44,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,43,940 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,43,990 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
अन्य बड़े शहरों में कीमत -: चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,43,940 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,940 रुपये, कोलकाता में भी समान स्तर पर कारोबार हो रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,43,990 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,990 रुपये है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,44,090 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,090 रुपये, पटना में 24 कैरेट 1,43,990 रुपये और 22 कैरेट 1,31,990 रुपये, जबकि लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,44,090 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
दक्षिण भारत में भी कमजोरी -: कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा में भी सोने में मामूली कमजोरी है। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,43,940 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चांदी में बड़ी गिरावट -: सोने के साथ चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 2,14,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है, जो पिछले बंद भाव से काफी नीचे है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और डॉलर में मजबूती के कारण घरेलू बाजार में यह गिरावट देखी जा रही है।







