Founder – Mohan Milan

देश के पांच राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू, चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर की विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

नई दिल्ली,अंग भारत। चुनाव आयोग ने आज शाम 4:00 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर पांच राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इसमें केरल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल शामिल है।चुनाव की तिथि की घोषणा होते ही इन राज्यों में अब आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया की पश्चिम बंगाल में चुनाव दो फेज में 23 और 29 अप्रैल को को होना है वहीं असम में चुनाव 9 अप्रैल को ,पुडुचेरी में 9 अप्रैल को ,तमिलनाडु में 23 अप्रैल को ,और केरल में 9 अप्रैल को मतदान होना है,साथ ही सभी राज्यों में मतगणना 4 मई को होगी|चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी राज्यों में चुनाव की तैयारियां भी तेज हो चुकी है|

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts