Founder – Mohan Milan

ईरान में पुलिसकर्मियों की हत्या में दोषी तीन लोगों की फांसी दी गई

तेहरान,अंग भारत। ईरान में आज सुबह पुलिसकर्मियों की हत्या में तीन दोषी तीन लोगों को फांसी पर चढ़ा दिया गया। इनको अशांति के दौरान अमेरिका और इजराइल के पक्ष में अभियान चलाने का दोषी पाया गया। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब देश में बड़े पैमाने पर शुरू हुआ संघर्ष अपने 2०वें दिन में पहुंच गया है।अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार न्यायपालिका की वेबसाइट ‘मीजान ऑनलाइन’ में जानकारी साझा की गई है कि जनवरी में हुई अशांति के दौरान हत्या करने, इजराइल और अमेरिका के पक्ष में अभियान चलाने के आरोपों में दोषी पाए गए तीन लोगों को आज सुबह फांसी दे दी गई। इसमें यह भी कहा गया कि जिन लोगों को मौत की सजा दी गई, वे दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों की हत्या में शामिल थे।ईरानी अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर के आखिर में शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान 3,117 लोग मारे गए। उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते की शुरुआत में ईरान ने एक स्वीडिश नागरिक को मौत की सजा दी। स्वीडन के विदेशमंत्री ने यह जानकारी तब दी, जब ईरानी अधिकारियों ने घोषणा की कि उन्होंने एक कथित इजराइली जासूस को मौत की सजा दी है।ईरानी अधिकारियों ने बुधवार को पूरे देश में सैकड़ों और लोगों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। साथ ही कहा कि अमेरिका और इजराइल हिमायत करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ईरान ने 2025 में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने के दोषी पाए गए कई लोगों को मौत की सजा दी थी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts