Founder – Mohan Milan

बहियार में पोल के आभाव में ‌बांस पर दौड़ रही बिजली तार, हादसे की आशंका 

शंभूगंज/बांका/अंगभारत। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार और विभाग भले ही बेहतर व्यवस्था के दावे कर रहे हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। प्रखंड के कई गांवों में आज भी बिजली पोल के अभाव में किसान असुरक्षित तरीके से बांस के सहारे बिजली लाइन खींचकर खेतों की सिंचाई करने को मजबूर हैं।जानकारी के अनुसार बालाचक, गोयडा सहित कई गांवों में दर्जनों किसान एग्रीकल्चर कनेक्शन लेने के बावजूद बिजली पोल नहीं मिलने के कारण अस्थायी व्यवस्था के सहारे बिजली उपयोग कर रहे हैं। किसान बांस के सहारे तार खींचकर मोटर चलाते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार करंट लगने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन विभाग अब तक इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीण सुरेश सिंह, विपुल सिंह समेत अन्य किसानों ने बताया कि वे लोग लगातार विद्युत विभाग से बिजली पोल उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि सुरक्षित तरीके से सिंचाई कार्य किया जा सके। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे किसानों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। यह समस्या केवल एक-दो गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि कैथा, सहदेवपुर, विरनौधा, गोयड़ा, टीना, महिसौथा समेत दो दर्जन से अधिक गांवों में यही स्थिति बनी हुई है। विभाग द्वारा किसानों को एग्रीकल्चर कनेक्शन तो दे दिया गया है, लेकिन आधारभूत सुविधा के रूप में बिजली पोल उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि किसी दिन कोई बड़ा हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। ग्रामीणों ने विभाग से अविलंब बिजली पोल उपलब्ध कराने और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसानों की जान-माल की सुरक्षा के साथ खेती कार्य सुचारू रूप से चल सके।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts