Founder – Mohan Milan

समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैमूर और रोहतास जिलों का करेंगे दौरा

पटना,अंग भारत। समृद्धि यात्रा के अंतर्गत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैमूर और रोहतास जिलों का दौरा करेंगे।कैमूर जिले में मुख्यमंत्री द्बारा 47 करोड़ की लागत से 43 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जबकि 162 करोड़ की लागत से 161 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।इसके अतिरिक्त, वे जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। वहीं, रोहतास जिले में 321 करोड़ की लागत से 129 योजनाओं का शिलान्यास और 159 करोड़ की लागत से 179 योजनाओं का उद्घाटन प्रस्तावित है। यहां भी मुख्यमंत्री द्बारा विकास योजनाओं की समीक्षा एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।समृद्धि यात्रा के दौरान यह दौरा राज्य सरकार की विकास योजनाओं की प्रगति का आकलन करने और आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts