Founder – Mohan Milan

तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, मुंगेर में स्वयंसेवकों का करेंगे मार्गदर्शन

पटना,अंग भारत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन राव भागवत शनिवार दोपहर अपने तीन दिवसीय बिहार प्रवास पर पटना पहुंचे। पटना हवाई अड्डे पर उनका स्वागत प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित संघ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया।

Read more…………राहत की खबर,विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज का हुआ उद्घाटन,भागलपुर से पुनः जुड़ गया कोशी सिमांचल

मुंगेर में संघ शिक्षा वर्ग में शामिल होंगे भागवत

पटना आगमन के बाद मोहन भागवत शाम को मुंगेर के लिए रवाना होंगे, जहां वे 7 से 9 जून तक आयोजित संघ के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान उनका प्रमुख कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज परिसर में चल रहे संघ शिक्षा वर्ग में शामिल होना है।इस प्रशिक्षण वर्ग में बिहार सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 700 स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं। संघ शिक्षा वर्ग को संगठन के सबसे महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रमों में से एक माना जाता है।

स्वयंसेवकों को संगठन और समाज सेवा का प्रशिक्षण

संघ शिक्षा वर्ग के दौरान स्वयंसेवकों को संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाता है। डॉ. भागवत स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन देंगे और उनसे संवाद भी करेंगे।

शताब्दी वर्ष की तैयारियों पर रहेगा फोकस

अपने प्रवास के दौरान संघ प्रमुख स्वयंसेवकों को संघ की विचारधारा, आगामी कार्यक्रमों और शताब्दी वर्ष की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही वे सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों और समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने पर भी जोर देंगे।संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर देशभर में विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिसके तहत बिहार दौरे को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संगठनात्मक बैठकों की भी संभावना

अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मोहन भागवत संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठकों में भी शामिल हो सकते हैं। इन बैठकों में संगठन के विस्तार, गतिविधियों और आगामी योजनाओं की समीक्षा की संभावना जताई जा रही है।हालांकि, आधिकारिक तौर पर इन बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम साझा नहीं किया गया है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts