Founder – Mohan Milan

आहान पांडे का इंटेंस लुक वायरल, फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता

मुंबई,अंग भारत।  बॉलीवुड में एक बार फिर बड़ी साझेदारी की खबर सामने आई है। निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपनी अगली अनटाइटल्ड फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसे वह यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के साथ मिलकर बना रहे हैं। इस घोषणा के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है।निर्देशक ने सोशल मीडिया पर फिल्म की पहली झलक भी साझा की है। इस तस्वीर में अभिनेता आहान पांडे का इंटेंस लुक देखने को मिला है। उनकी पैनी नजरें और साथ में दिख रहा क्लैपबोर्ड इस बात का संकेत दे रहा है कि फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिलेगा।

Read more………रणबीर कपूर ने राम के किरदार में पहली झलक दिखाई

स्टार कास्ट में कई बड़े नाम
इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में कई नए और स्थापित कलाकार नजर आने वाले हैं। इसमें शर्वरी वाघ, ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।फिल्म की कास्टिंग को देखकर माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसमें मनोरंजन के सभी तत्व शामिल होंगे।

एक्शन और रोमांस का होगा जबरदस्त मेल
हालांकि फिल्म की कहानी को फिलहाल पूरी तरह गोपनीय रखा गया है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह एक एक्शन-रोमांस फिल्म होगी। अली अब्बास जफर अपने भव्य और दमदार निर्देशन के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।उनकी पिछली फिल्मों में बड़े पैमाने पर एक्शन और मजबूत कहानी देखने को मिली है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा असर छोड़ सकती है।

पहली झलक से बढ़ी उत्सुकता
फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। खासकर आहान पांडे के लुक को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।फिलहाल फिल्म के शीर्षक, रिलीज डेट और बाकी विवरणों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में इससे जुड़ी और जानकारी सामने आएगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts