Founder – Mohan Milan

असम में BJP का मेगा कैंपेन, शाह-योगी की ताबड़तोड़ रैलियां

गुवाहाटी,अंग भारत। असम में चुनावी माहौल अब पूरी तरह गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रचार अभियान को और तेज करते हुए कई दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है। शुक्रवार को पार्टी के कई वरिष्ठ नेता राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जनसभाओं को संबोधित कर मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगे।

दिग्गज नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां
भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन एक बार फिर असम दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे कमलपुर, मंगलदै और न्यू गुवाहाटी में पार्टी और राजग समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभाएं करेंगे। वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी ऊपरी असम के नाहरकटिया और तिनसुकिया के टिंगखोंग क्षेत्र में प्रचार अभियान को धार देंगे।

Read more………असम में मोदी ने तोड़ी चाय पत्तियां,श्रमिकों संग संवाद

योगी और अमित शाह का जोरदार प्रचार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरपेटा और बरसोला विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर असम में मौजूद हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन वे गोलकगंज, दुधनै और पलाशबाड़ी में बड़ी चुनावी सभाओं के जरिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।

विपक्ष भी पूरी ताकत से मैदान में
एक तरफ भाजपा अपने प्रचार अभियान को आक्रामक बना रही है, तो वहीं विपक्षी दल भी पीछे नहीं हैं। कांग्रेस की ओर से नेता सचिन पायलट आज कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे और पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे।इसी कड़ी में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के समर्थन में हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी चुनावी मैदान में सक्रिय नजर आएंगे। वे भी विभिन्न सभाओं में हिस्सा लेकर मतदाताओं को संबोधित करेंगे।

चुनावी मुकाबला हुआ दिलचस्प
असम में जिस तरह से सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने बड़े नेताओं को प्रचार में झोंक दिया है, उससे चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प होता जा रहा है। एक ओर भाजपा अपने विकास और संगठन के दम पर जीत का दावा कर रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस और अन्य दल भी मजबूत चुनौती पेश कर रहे हैं।आने वाले दिनों में राज्य में और भी बड़े नेताओं के दौरे और रैलियां होने की संभावना है, जिससे चुनावी सरगर्मी और बढ़ने की उम्मीद है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts