Founder – Mohan Milan

हिंदू नव वर्ष पर धमदाहा में उमड़ा उत्साह, RSS का भव्य पथ संचलन

धमदाहा,अंग भारत|  गुरुवार को धमदाहा प्रखंड में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा भव्य पथ संचलन निकाला गया, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे नगर में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला।संचलन प्रारंभ होने से पूर्व दुर्गा वाहिनी की स्वयंसेविका खुशबू कुमारी एवं उनकी सहयोगियों ने स्वयंसेवकों को तिलक लगाकर शुभकामनाओं के साथ विदा किया। पथ संचलन नेहरू चौक स्थित धर्मशाला प्रांगण से शुरू होकर मुख्य बाजार, प्रखंड परिसर, शहीद स्मारक और बनमनखी रोड होते हुए आगे बढ़ा। इसके बाद पासवान टोल एवं कोरियानी टोल से गुजरते हुए पुनः नेहरू चौक पहुंचकर इसका समापन किया गया।पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम और हिंदू नव वर्ष मंगलमय हो के गगनभेदी नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया।इस अवसर पर खंड कार्यवाह हितेश गांधी ने बताया कि हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में यह पथ संचलन निकाला गया है, जिसका उद्देश्य समाज में संगठन, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने यह भी कहा कि आज केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती है, जिनके विचार और योगदान आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts