पूर्णियाँ,अंग भारत| पूर्णियाँ नकली स्नैक्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है । सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आदर्श नगर कॉलोनी, खुशकीबाग, कप्तानपारा, मोहिनी फूड प्रोडक्ट्स के फैक्ट्री पर छापेमारी की । छापेमारी के समय नकली पालक पनीर के रोल और पैकेजिंग मैटीरियल भी भारी मात्रा में बरामद किया गया। फैक्ट्री के मालिक विवेक बैद से पूछने पर बताया कि गुलाबबाग के ही एक रोल सप्लायर ने उन्हें ये रोल और पैकेजिंग मैटीरियल उपलब्ध कराया था ।ये नकली स्नैक्स बनाने का ये धंधा पिछले कई महीनों से चल रहा था। असली पालक पनीर नाम के स्नैक्स के मालिक एम/एस अम्बे फूड प्रोडक्ट्स हैं जो कि दरभंगा की कंपनी है। अम्बे फूड प्रोडक्ट्स के आदेश पर कोलकाता से एम/एस जीएस आईपीआर सर्विसेज़ के श्री पंकज श्रीवास्तव के द्वारा नकली स्नैक्स की छापेमारी के लिए सदर थाना में आवेदन दिया गया था। भारी मात्रा में नकली स्नैक्स जब्त कर फैक्ट्री मालिक विवेक बैद को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है। नकली स्नैक्स के रोल के सप्लायर की भी खोजबीन की जा रही है ।








