Founder – Mohan Milan

गुवाहाटी हादसा: 19 हजार की शराब पार्टी के बाद भीषण दुर्घटना

गुवाहाटी,अंग भारत। मठघरिया में हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। डीसीपी जयंत सारथी बोरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हादसे से पहले आरोपी समीम और तीनों युवतियां पूरी रात रुद्राक्ष मॉल स्थित एक बार में शराब का सेवन कर रहे थे। इस दौरान उनका कुल बिल लगभग 19 हजार रुपये बना था।

Read more………खेड़ा को झटका: हाईकोर्ट से राहत नहीं, कांग्रेस जाएगी SC

बार से शुरू हुई रात, सड़क पर खत्म हुई त्रासदी

पुलिस जांच के अनुसार, सभी लोग रात करीब 11 बजे से लेकर रविवार तड़के 3 बजे तक बार में मौजूद थे। इसके बाद वे वाहन लेकर शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार में निकल पड़े। बताया जा रहा है कि रातभर शराब पीने के बाद उन्होंने गाड़ी को बेहद तेज गति से चलाना शुरू कर दिया।

135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता वाहन

जानकारी के मुताबिक, तड़के 3 बजे के बाद वाहन गुवाहाटी की सड़कों पर लगभग 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहा था। सीसीटीवी और तकनीकी जांच में यह भी सामने आया कि सुबह 4:02 बजे मठघरिया इलाके में वाहन की गति करीब 96 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जब यह एक ट्रक से जा टकराया।इस भीषण टक्कर के बाद मौके पर ही तीनों युवतियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश और शोक का माहौल बन गया।

आरोपी ड्राइवर डिब्रूगढ़ से गिरफ्तार

हादसे के बाद ड्राइवर समीम मौके से फरार हो गया था और लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था। पुलिस ने तकनीकी निगरानी के आधार पर उसे सोमवार रात डिब्रूगढ़ से गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार सुबह गुवाहाटी लाया गया। फिलहाल उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि यह मामला सिर्फ सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि इसके पीछे कई गंभीर पहलू भी हो सकते हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

गहरी जांच में जुटी पुलिस

डीसीपी जयंत सारथी बोरा ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। शराब सेवन, तेज रफ्तार और दुर्घटना के बीच की पूरी कड़ी को जोड़ा जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या हादसा लापरवाही का नतीजा था या इसके पीछे कोई और कारण भी जुड़ा है।फिलहाल इस घटना ने पूरे गुवाहाटी शहर को झकझोर कर रख दिया है और लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

One Response

Recent Posts