Founder – Mohan Milan

एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया घोषित, श्रेयस अय्यर बने कप्तान

नई दिल्ली,अंग भारत। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी। 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया गया है, जिसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है।

Read more…………IPL में धमाल का मिला इनाम, अब टीम इंडिया के लिए खेलेंगे वैभव

श्रेयस अय्यर को मिली कमान

बीसीसीआई ने एशियाई खेलों के लिए श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। वहीं युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। श्रेयस अय्यर इस जिम्मेदारी के साथ भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए स्वर्ण पदक बचाने की चुनौती का सामना करेंगे।

सूर्यकुमार यादव को नहीं मिली जगह

टी-20 क्रिकेट में भारत को बड़ी सफलताएं दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव इस बार एशियाई खेलों की टीम में जगह नहीं बना सके हैं। उनके बाहर रहने को चयन प्रक्रिया का सबसे बड़ा फैसला माना जा रहा है। हालांकि चयनकर्ताओं ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के संतुलन के साथ टीम तैयार की है।

वैभव सूर्यवंशी को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम

सिर्फ 15 वर्ष की उम्र में क्रिकेट जगत में धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए थे और पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में मौका दिया है। वैभव के चयन से उनके परिवार, प्रशंसकों और क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है।

बुमराह की टीम में वापसी

भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के प्रमुख खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को भी एशियाई खेलों की टीम में शामिल किया गया है। हाल ही में उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखलाओं के लिए आराम दिया गया था, लेकिन अब उनकी वापसी से भारतीय गेंदबाजी और मजबूत नजर आ रही है।

स्वर्ण पदक बचाने उतरेगा भारत

भारत मौजूदा एशियाई खेल क्रिकेट प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक विजेता है। पिछली बार 2023 के एशियाई खेलों में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। इस बार भी भारतीय टीम खिताब बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।भारत के अलावा अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और मेजबान जापान ने सीधे प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं नेपाल, मलेशिया, हांगकांग और ओमान ने क्वालीफायर के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाई है।

भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon