पटना,अंग भारत। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान आज भागलपुर और बांका जिले का दौरा करेंगे।मुख्यमंत्री भागलपुर जिला में 271 करोड़ की लागत से 56 योजनाओं का शिलान्यास,171 करोड़ की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन एवं जिलांतर्गत क्रियान्वित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा एवं जनसंवाद करेंगे।वहीं बांका जिला में 591 करोड़ की लागत से 219 योजनाओं का शिलान्यास,118 करोड़ की लागत से 278 योजनाओं का उद्घाटन एवं जिलांतर्गत क्रियान्वित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा एवं जनसंवाद करेंगे।








