आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय और शेखपुरा जिलों का करेंगे भ्रमण

पटना,अंग भारत। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के क्रम में आज बेगूसराय और शेखपुरा जिलों में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और समीक्षा करेंगे।मुख्यमंत्री सबसे बहले बेगूसराय जिला पहुंचेंगे। जहां 165 करोड़ रुपये की लागत से 211 योजनाओं का उद्घाटन तथा 109 करोड़ रुपये की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही जिलांतर्गत क्रियान्वित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और आम नागरिकों के साथ जनसंवाद भी होगा।इसके बाद मुख्यमंत्री शेखपुरा जिला पहुंचेंगे। जहां मुख्यमंत्री के द्बारा 144 करोड़ रुपये की लागत से 12० योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारम्भ तथा 62 करोड़ रुपये की लागत से 196 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।इस दौरान जिलांतर्गत संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी और स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद भी आयोजित होगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Related Posts
Recent Posts