पंजवारा चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त, ई-रिक्शा से 381 बोतल बरामद, नाबालिग हिरासत में।

पंजवारा/बांका/अंग भारत। बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र स्थित उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान शराब तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। शुक्रवार की शाम पुलिस ने एक ई-रिक्शा से बड़ी मात्रा में शराब बरामद करते हुए एक नाबालिग को हिरासत में लिया।जानकारी के अनुसार चेकपोस्ट पर नियमित वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक ई-रिक्शा को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा में बनाए गए बॉक्स से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।बरामद शराब में 320 बोतल झारखंड निर्मित देशी शराब तथा 61 बोतल विदेशी शराब शामिल है। कुल मिलाकर 381 बोतल शराब जब्त की गई है, जिसकी कुल मात्रा लगभग 79.270 लीटर बताई जा रही है।थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा चला रहा चालक नाबालिग है, जो झारखंड के गोड्डा जिले का रहने वाला है। उसे विधि विरुद्ध बालक के रूप में निरुद्ध कर लिया गया है।पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Related Posts
Recent Posts