सुपौल व्यवहार न्यायालय से हरी झंडी दिखाकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से जागरूकता रथ को किया गया रवाना
सुपौल,अंग भारत| व्यवहार न्यायालय सुपौल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, राहुल उपाध्याय एव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, अफजल आलम और अन्य जजों के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगी, इसी संदर्भ में आज न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, अनंत सिंह माननीय डिस्ट्रिक्ट जज ने कहा आगामी 14 मार्च 2026 को लोक अदालत का आयोजन होगा ,जिसमें कोर्ट से वास्ता रखने वाले अधिक से अधिक लोग आकर अपने सुलहनीय मामला का निष्पादन करावे जैसे बैंक लोन से संबंधित चेक बाउंस , बिजली से संबंधित विवाद, आपराधिक सुलहनीय मामले, मेट्रोमोनियल बाद एवं अन्य सुलहनीय मामले से संबंधित बेंच लगी रहेगी जिसमें संबंधित पक्षकार अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करा सकते है , जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अफजल आलम ने बताया कि 3300 तैतीस सो से ज्यादा मामले चिह्नित किए गए है, और बैंक लोन से संबंधित 13660 मामले का नोटिस किया गया है।आज के कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के अलावा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम दिलीप सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय शंकर, मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद एवं अन्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे

Mohan Milan