Founder – Mohan Milan

स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि आवश्यक : श्रेयसी सिह

पटना में ‘फिट इंडिया कार्निवल–2026’ का आयोजन, खेल मंत्री श्रेयसी सिह ने युवाओं को फिटनेस अपनाने का दिया संदेश

पटना,अंग भारत। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई), पटना की ओर से रविवार को ‘फिट इंडिया कार्निवल–2026’ का भव्य और सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर एसएआई के केंद्र प्रभारी सोमेश्वर राव चव्हाण ने उन्हें बुके और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री श्रेयसी सिह ने युवाओं और आम नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में फिटनेस गतिविधियों को शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सक्रिय जीवन के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि फिटनेस को केवल कुछ समय के अभ्यास तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है|खेल मंत्री ने कहा, “फिट इंडिया मुवमेंट केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक जन आंदोलन है। यदि लोग अपने दैनिक जीवन में खेल और व्यायाम को शामिल करें, तो फिटनेस एक आदत बन सकती है। ऐसे आयोजन समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण जुम्बा सेशन के साथ हुई, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ कार्निवल का औपचारिक उद्घाटन किया गया।फिट इंडिया कार्निवल के दौरान खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो, वुशु और योग जैसे खेलों का शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया। विभिन्न खेल संघों की ओर से सड़क पर डेमो सत्र भी आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य खेलों और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा लोगों को इनके प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम स्थल पर मल्लखंब, जिम्नास्टिक, अत्या-पत्या, स्केटिग, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, वुशु, सेपक टकरा, योगासन, जुम्बा और मिनी जिम सहित कई खेलों के स्टॉल लगाए गए थे। उद्घाटन के बाद खेल मंत्री श्रेयसी सिह ने सभी खेल स्टॉल और डेमो सत्रों का भ्रमण किया तथा खिलाड़ियों और प्रतिभागियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्निवल में बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी और फिटनेस प्रेमी शामिल हुए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना रहा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts