Founder – Mohan Milan

बिहार का सीएम कौन होगा यह फैसला राजग करेगा: सम्राट चौधरी

पटना, अंगभारत। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बाद राज्य की राजनीति में अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को इस मुद्दे पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी।
नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि हर राजनीतिक दल को अपने संगठन और नेतृत्व से जुड़े फैसले लेने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री जनता दल (यूनाइटेड) का आंतरिक निर्णय है और इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई युवा राजनीति में आकर जनता की सेवा करना चाहता है, तो यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात है।
वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग को लेकर पूछे गए प्रश्न पर सम्राट चौधरी ने कहा कि हर पार्टी के कार्यकर्ताओं की अपनी भावनाएं होती हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं और राज्य की सरकार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेतृत्व में सुचारु रूप से चल रही है।
सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि भविष्य में नेतृत्व को लेकर कोई भी फैसला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में लिया जाएगा। उस बैठक में सभी सहयोगी दल मिलकर विचार-विमर्श करेंगे और जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसका सभी सम्मान करेंगे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts