जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अनंत सिंह के मार्गदर्शन में वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का सुपौल न्याय मंडल में आयोजन
सुपौल,अंग भारत। 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुलह समझौता के आधार पर मामलों के निष्पादन हेतु 14 बेंच का गठन गया । सुपौल न्यायमंडल में 11 एवं वीरपुर अनुमण्डलीय न्यायालय में 3 बेंच का गठन किया गया है ।जहाँ सभी प्रकार सुलहनिये मामलों के निष्पादन किया जाएगा।जिसमें सभी प्रकार के सुलहनिये आपराधिक मामले, वाहन दुर्घटना क्लेम क , चेक बाउंस संबंधित मामले, बैंक ऋण संबंधी, बिजली विभाग से संबंधित मामलों का नि शुल्क त्वरित निष्पादन किया जाएगा ।वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन सुबह 10 बजे व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा सुपौल न्याय मंडल के ओल्ड बिल्डिंग एवं न्यू बिल्डिंग दोनों भवन के प्रांगण में पक्षकारों के समस्याओं के समाधान एवं सहायता हेतु हेल्प डेस्क के लगाया जाएगा।।










