Founder – Mohan Milan

लालपट्टी माॅल के पास नाबालिग के पास से 28.74 ग्राम स्मैक बरामद, गिरफ्तार

सुपौल,बिहार,अंग भारत|  नगर परिषद क्षेत्र के लालपट्टी माॅल के समीप पुलिस ने बुधवार की देर रात्रि में कार्यवाई करते हुए एक नाबालिग लड़के को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 24.41 ग्राम स्मैक और 28 पुड़िया में 4.33 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कुल मिलाकर 28.74 ग्राम स्मैक जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के पतरघटी निवासी सुमारी सरदार के सत्रह वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts