Founder – Mohan Milan

कोसी स्नातक निर्वाचन: मतगणना की तैयारियों का आयुक्त और डीएम ने लिया जायजा

पूर्णिया,अंग भारत। कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी सह पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त दिनेश कुमार और सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जिला स्कूल परिसर स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन में मतगणना कक्ष और स्ट्रॉन्ग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मतगणना कक्ष में निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी, मतगणना कर्मियों और गणना टेबल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही प्रत्येक राउंड की मतगणना के परिणाम प्रदर्शित करने के लिए व्हाइट बोर्ड लगाने तथा अधिकारियों और कर्मियों के बैठने की उचित व्यवस्था करने को कहा गया।अधिकारियों ने मतदान के बाद मतपेटिकाओं के सुरक्षित भंडारण के लिए निर्धारित स्ट्रॉन्ग रूम की तैयारियों का निरीक्षण किया। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ताला, सीलिंग, विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। स्ट्रॉन्ग रूम के मुख्य द्वार पर अग्निशमन यंत्र लगाने तथा अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करने पर भी जोर दिया गया।निरीक्षण के दौरान उम्मीदवारों और उनके अधिकृत गणना अभिकर्ताओं के प्रवेश द्वार, रिसीविंग काउंटर तथा आवागमन मार्ग की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। मतगणना केंद्र पर वाहनों के सुव्यवस्थित आवागमन के लिए वाहन कोषांग की ओर से अलग और सुरक्षित पार्किंग क्षेत्र निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।निर्वाची पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर मतगणना से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी करने को कहा। प्रशासन का उद्देश्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और त्रुटिरहित मतगणना सुनिश्चित करना है।ज्ञातव्य हो कि कोसी स्नातक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान तथा 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है। निरीक्षण के दौरान संबंधित कोषांगों के वरीय पदाधिकारी और नोडल पदाधिकारी मौजूद रहे।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon