Founder – Mohan Milan

वीबी-जी राम जी योजना को लेकर जिला परिषद सभागार में प्रशिक्षण, डीडीसी ने किया शुभारंभ

सुपौल,अंग भारत। ग्रामीण विकास से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजना वीबी-जी राम जी योजना को धरातल पर बेहतर तरीके से उतारने के लिए गुरुवार को जिला परिषद सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पूरा सभागार योजना से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों से भरा रहा।प्रशिक्षण कार्यक्रम में निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम (NEP), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिले के सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी (PO), कनीय अभियंता (JE), पंचायत तकनीकी सहायक (PTA) और वीबी-जी राम जी योजना से जुड़े अन्य कर्मी मौजूद रहे। सभी को एक जगह बुलाने का मकसद था कि योजना के अनुमन्य कार्यों को लेकर किसी तरह का भ्रम न रहे और काम में एकरूपता आए।

क्या है प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य -: अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य योजना के अंतर्गत किए जाने वाले अनुमन्य कार्यों (Permissible Work) की पूरी जानकारी देना है। अक्सर देखा जाता है कि क्षेत्र में काम शुरू होने के बाद यह सवाल उठता है कि कौन सा काम इस योजना में हो सकता है और कौन सा नहीं। इसी भ्रम को दूर करने के लिए विस्तार से बताया गया कि किन-किन कार्यों को योजना के तहत लिया जा सकता है, उसकी तकनीकी प्रक्रिया क्या होगी और स्वीकृति कैसे मिलेगी।प्रशिक्षण के दौरान योजनाओं के चयन से लेकर स्वीकृति और फिर क्रियान्वयन तक की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। मौजूद पदाधिकारियों और कर्मियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों, अनुमन्य कार्यों की श्रेणियों, तकनीकी मानकों और कार्यों के निष्पादन से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।प्रशिक्षकों ने साफ कहा कि किसी भी सरकारी योजना की सफलता तभी है जब उसके नियमों और तकनीकी मानकों का ईमानदारी से पालन हो। योजना का चयन हवा-हवाई नहीं होना चाहिए, बल्कि स्थानीय जरूरतों और निर्धारित प्रावधानों के आधार पर होना चाहिए। इससे सरकारी पैसे का सही इस्तेमाल होगा और ग्रामीण इलाकों में विकास का लाभ सच में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचेगा।

डीडीसी ने दिए सख्त निर्देश -: इस मौके पर उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में जो जानकारी दी जा रही है, उसे सिर्फ कागजों तक सीमित न रखें, बल्कि क्षेत्र में जाकर उसका उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करें।डीडीसी ने विशेष रूप से तीन बातों पर जोर दिया – पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सबसे जरूरी है। हर काम में गुणवत्ता दिखनी चाहिए, ताकि सालों तक वो काम टिकाऊ रहे। साथ ही हर अधिकारी और कर्मी अपनी जवाबदेही तय करे और समय पर काम पूरा करे।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों का विकास है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कहीं भी गड़बड़ी या लापरवाही मिली तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई भी होगी।प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मियों ने भरोसा दिलाया कि वे योजना के बेहतर संचालन के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। इस प्रशिक्षण से उम्मीद है कि जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों में तेजी आएगी और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon