Founder – Mohan Milan

विकसित भारत युवा संवाद में युवाओं को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक, टेबल टेनिस खिलाड़ियों का भी बढ़ाया उत्साह

पूर्णिया,अंग भारत। नगर प्रखंड के पोरा स्थित विद्या विहार आवासीय विद्यालय के ऑडिटोरियम में गुरुवार को विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल एवं पूर्णिया सदर विधायक विजय कुमार खेमका सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के अधिकार और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के महत्व पर भी चर्चा की गई। युवाओं से अपील की गई कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और जरूरी सुधार कराने के लिए जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

इसके बाद अतिथियों ने रमेश चंद्र मिश्रा मेमोरियल तृतीय बिहार राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया। मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल और विधायक विजय कुमार खेमका की मौजूदगी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा दिया। इस प्रतियोगिता के जरिए राज्य के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का मौका मिला।

आयोजकों ने कहा कि कसबा विधानसभा सहित पूरे पूर्णिया क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा, खेल और सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देना प्राथमिकता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्या विहार आवासीय विद्यालय, पूर्णिया जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन और आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गई।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon