Founder – Mohan Milan

रक्षाबंधन पर ‘खोसला का घोसला 2’ सिनेमाघरों में देगी दस्तक,की रिलीज डेट तय

फिल्म,अंग भारत| बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की चर्चित कॉमेडी फिल्म ‘खोसला का घोसला’ अब अपने सीक्वल के साथ दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। साल 2००6 में रिलीज हुई इस फिल्म की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। ऐसे में जैसे ही इसके दूसरे भाग की घोषणा हुई, प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया। अब निर्माताओं ने ‘खोसला का घोसला 2′ की रिलीज तारीख का भी ऐलान कर दिया है।निर्देशक प्रशांत भागिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 28 अगस्त 2०26 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई गई है, जिससे परिवारिक दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित किया जा सके। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हीरेमठ और राज हीरेमठ ने मिलकर किया है।’खोसला का घोसला 2’ में पहली फिल्म के कई लोकप्रिय कलाकार एक बार फिर अपने किरदारों में नजर आएंगे। अनुपम खेर ‘कमल किशोर खोसला’ के रूप में वापसी करेंगे, वहीं बोमन ईरानी दबंग ‘खुराना’ के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा रणवीर शौरी, तारा शर्मा और परवीन डबास भी सीक्वल का हिस्सा होंगे। इससे पहले साल की शुरुआत में अनुपम खेर ने जानकारी दी थी कि फिल्म का लगभग 9० प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब दर्शकों को इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts