Founder – Mohan Milan

समृद्धि यात्रा में मधुरेंद्र की सैंड आर्ट बनी आकर्षण का केंद्र

सहरसा,अंग भारत।  समृद्धि यात्रा के तहत सहरसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार की भव्य रेत कलाकृति मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गई। शाहपुर स्थित निगम पार्क परिसर में उन्होंने समृद्ध बिहार की थीम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की करीब 20 फीट ऊंची सैंड आर्ट तैयार की, जिसे लगभग 100 टन कोशी नदी की बालू से बनाया गया। जब मुख्यमंत्री स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए वहां पहुंचे तो कुछ क्षण रुककर कलाकृति को निहारा और कलाकार को धन्यवाद कहा। करीब 15 घंटे की मेहनत से बनी इस कलाकृति को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी , डीजीपी विनय कुमार, डीएम दीपेश कुमार और एसपी हिमांशु सहित अन्य अधिकारियों ने कलाकार की सराहना की।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts