Founder – Mohan Milan

हत्या मामले में तीन अपराधकर्मी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार 

भागलपुर, अंगभारत। बीते 6मार्च को  घोघा थाना के दियारा क्षेत्र में एक सर कटी लाश मिली थी।इस कांड के उदभेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव-01 एवं डी०आई०यू० के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।उक्त गठित टीम के द्वारा प्रारंभिक अनुसंधान में वैज्ञानिक -तकनिकी अनुसंधान तथा मानवीय सूचना-साक्ष्यों के आधार पर इस कांड में संलिप्त तीन अपराधकमी बजरंगी मुनी पिता-सरयुग मुनी सा०-त्रिमुहान एकचारी थाना रसलपुर जिला भागलपुर को भोजपुर थाना गोराडीह से। महेन्द्र मंडल पिता स्व० सिहेश्वर मंडल एवं पुरुषोतम कुमार पिता-संजय मंडल दोनो सा० आमापुर थाना घोघा जिला भागलपुर को उनके घर से  गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त 02 दबिया, 01 मोटरसाइकिल, 01 मोबाइल फोन तथा खून से लगे शर्ट-पैंट के साथ गिरफ्तार किया गया तथा पुरूषोतम कुमार के निशानदेही पर मृतक का सर घोघा थाना अंतर्गत दियरा से बरामद कर इस घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।उक्त अपराधकर्मियों से पुछ-ताछ के क्रम में बताया गया कि मृतक मो० नाजिर पिता-मो० सलामत सा०-बडी नाकी थाना सनोखर जिला भागलपुर जो कि महेन्द्र मंडल के होटल में काम करता था। जहाँ महेन्द्र मंडल तथा मृतक का विवाद होने के कारण मृतक को होटल से निकाल दिया जबकि मृतक उसी होटल में काम करना चाहता था। इसी बात को लेकर मृतक तथा महेन्द्र मंडल के बीच दुकान पर विवाद हुआ इसी क्रम में महेन्द्र मंडल एवं इनके बेटे तथा इनके साथियों के द्वारा होटल में ही मृतक मो० नाजिर को मार दिया गया तथा शव को मोटरसाइकिल से दियरा स्थित पोखर समीप ले जाकर कई टुकडो में कर मृतक के सिर को पोखर में छिपा दिया गया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts