Founder – Mohan Milan

बांका में 708.42 करोड़ की 497 योजनाओं का हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

कटोरिया के तेलंगावा में समृद्धि यात्रा के दौरान पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

बांका,अंग भारत | समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को कटोरिया प्रखंड के तेलंगावा पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे।मुख्यमंत्री तेलंगावा स्थित डिग्री कॉलेज मैदान के पीछे बने हेलीपैड पर उतरे, जहां डीएम नवदीप शुक्ला और एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने जीविका द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और जीविका दीदियों से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया।इसके बाद मुख्यमंत्री ने कटोरिया में 5.45 करोड़ रुपये की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। साथ ही 12.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डिग्री कॉलेज का शिलान्यास कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी।इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे बांका जिले के लिए 708.42 करोड़ रुपये की 497 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल सहित कई विकास कार्य शामिल हैं।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री सभा स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।.

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts