शंभूगंज/बांका/अंगभारत। शंभूगंज – छत्रहार पीएमजी सड़क से खेसर बाजार तक सड़क निर्माण जो मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत कार्य निष्पादन कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल विभाग बांका एक द्वारा बनाई जा रही झखरा नहर मोड़ से खेसर सड़क निर्माण में घटिया पुलिया निर्माण काम को देख ग्रामीणों ने काम रोका।साथ ही विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे अंकित कुमार, कुणाल कुमार, जितेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह , चुन्ना कुमार सहित अन्य ने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग के तहत लगभग साढ़े सात करोड़ की लागत से झखरा नहर मोड़ से खेसर तक लगभग नौ किलोमीटर सड़क निर्माण का काम चल रहा है। सिंचाई के लिए जगह – जगह पुल – पुलिया भी बनाया जा रहा है। पुलिया निर्माण के नाम पर घटिया काम हो रहा है।मंगलवार को मेहरपुर गांव के पुर्वी भाग घटिया पुलिया निर्माण होते देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।लोगों ने विरोध करते हुए काम रोक दिया।फिर विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।बताया कि हमलोगों का खेती – किसानी मेहरपुर और झखरा बहियार में है।पुलिया ढलाई एक तो बगैर छड़ के हो रहा है। उसमें भी मिट्टी युक्त बालू का प्रयोग हो रहा है।सीमेंट कम और बालू मिट्टी अधिक दिया जा रहा है। ढलाई बगैर विभाग के अभियंता के निगरानी में हो रहा है।आक्रोशित ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से लेकर मुख्यमंत्री से करने की बात कही है।इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता रवि कुमार ने बताया कि अभी पुलिया का निचले सतह की ढलाई हो रहा है।उन्होंने जांच कर गुणवत्तापूर्ण काम कराने की बात कही है।










