Founder – Mohan Milan

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर एक और विधायक को जारी किया नोटिस

अब तक पांच विधायकों को जारी हो चुके हैं नोटिस

चंडीगढ़,अंग भारत। हरियाणा में हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित क्रॉस वोटिग के मामले में कांग्रेस पार्टी ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक और विधायक को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही अब तक कुल पांच कांग्रेस विधायकों को नोटिस दिए जा चुके हैं, जिससे पार्टी के अंदर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।कांग्रेस अनुशासन समिति ने इससे पहले चार विधायकों को एक साथ नोटिस जारी किए थे। शुक्रवार सुबह समिति के अध्यक्ष धर्मपाल मलिक ने रतिया से विधायक जरनैल सिह को भी नोटिस भेज दिया। नोटिस में उनसे राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिग के आरोपों पर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।दरअसल, 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पांच विधायकों द्बारा कथित तौर पर क्रॉस वोटिग की गई थी। इसके अलावा चार विधायकों के वोट तकनीकी कारणों से रद्द हो गए थे। इस घटनाक्रम के बाद से पार्टी के भीतर लगातार असंतोष और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिह हुड्डा और कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शुरू से ही पांच विधायकों पर क्रॉस वोटिग के आरोप लगाए हैं। पार्टी नेतृत्व अब इस मामले को अनुशासनात्मक कार्रवाई के जरिए सुलझाने की कोशिश में है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि नोटिस पाने वाले विधायक क्या जवाब देते हैं। यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो कांग्रेस इन विधायकों के खिलाफ एकतरफा सख्त कार्रवाई भी कर सकती है, जिसमें निलंबन या पार्टी से निष्कासन जैसे कदम शामिल हो सकते हैं।राजनीति के जानकारों का मानना है कि इस पूरे प्रकरण ने हरियाणा कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को एक बार फिर उजागर कर दिया है, और आने वाले दिनों में इसका असर राज्य की राजनीति पर भी पड़ सकता है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts