Founder – Mohan Milan

बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

चान्दन/बांका/अंग भारत । मंगलवार को चान्दन प्रखंड में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बिरनिया पंचायत के शेखपुरा, गोपडीह, खिरर्तरी तथा शिलजोरी पंचायत के पेलवा सहित विभिन्न गांवों से लोगों ने हाथों में बाबा साहेब के झंडे और बैनर लेकर भव्य जुलूस निकाला।यह जुलूस गांव-गांव और चान्दन बाजार क्षेत्र में घूमते हुए बाबा साहेब के विचारों का प्रचार-प्रसार करता रहा। लोगों ने जोश के साथ नारे लगाए और सामाजिक समानता, शिक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया तथा उनके जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।इस दौरान चान्दन थाना के थाना प्रभारी श्रीकांत भारती के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ जुलूस के साथ मौजूद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हुआ।आयोजन को सफल बनाने में चन्द्रशेखर दास, भगवान दास, बलराम दास, गौतम दास और कार्तिक दास सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts