Founder – Mohan Milan

स्टालिन मॉडल की रफ्तार, लगातार दूसरे साल बड़ी उपलब्धि

चेन्नई,अंग भारत। तमिलनाडु ने लगातार दूसरे वर्ष दो अंकों की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर देश में एक नया उदाहरण पेश किया है। वित्त वर्ष 2025-26 के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य ने 10.83 प्रतिशत की वास्तविक आर्थिक विकास दर दर्ज की है, जो राष्ट्रीय औसत 7.4 प्रतिशत से काफी अधिक है। इससे पहले वित्त वर्ष 2024-25 में भी तमिलनाडु ने 11.19 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर हासिल की थी।

Read more………..वाराणसी दौरे पर आज पीएम मोदी, 50 हजार महिलाओं से संवाद

राष्ट्रीय औसत से आगे निकला तमिलनाडु

केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था तेजी से विस्तार कर रही है। देश की औसत वृद्धि दर जहां 7.4 प्रतिशत रही, वहीं तमिलनाडु ने उससे काफी आगे निकलते हुए अपनी आर्थिक मजबूती का प्रदर्शन किया है।राज्य के उद्योग मंत्री टी. आर. बी. राज़ा ने इस उपलब्धि को महज आंकड़ा नहीं, बल्कि योजनाबद्ध विकास, मजबूत प्रशासनिक नेतृत्व और सतत औद्योगिक विस्तार का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि पहले से ही औद्योगिक रूप से मजबूत राज्य का इस गति से आगे बढ़ना वैश्विक स्तर पर भी उल्लेखनीय है।

‘द्रविड़ मॉडल’ को बताया सफलता की कुंजी

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तमिलनाडु की आर्थिक प्रगति कोई खोखला दावा नहीं, बल्कि राज्य सरकार की नीतियों और निवेश आधारित विकास का ठोस परिणाम है। उन्होंने “द्रविड़ मॉडल” को इस सफलता की आधारशिला बताया और कहा कि यही मॉडल आगे भी राज्य की प्रगति को दिशा देता रहेगा।

औद्योगिक विस्तार और निवेश से मिली रफ्तार

राज्य सरकार ने निवेश आकर्षित करने, नए उद्योग स्थापित करने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया है। इसके साथ ही रोजगार सृजन की दिशा में भी बड़े पैमाने पर काम किया गया है। उद्योग मंत्री के अनुसार, यही कारण है कि तमिलनाडु लगातार उच्च विकास दर बनाए रखने में सफल रहा है।

2030 तक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

राज्य सरकार ने वर्ष 2030 तक तमिलनाडु को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इस दिशा में सरकार लगातार नीतिगत सुधार, निवेश प्रोत्साहन और औद्योगिक विकास पर काम कर रही है। टी. आर. बी. राज़ा ने विश्वास जताया कि यदि यही विकास दर अगले वर्षों में बनी रहती है, तो तमिलनाडु वैश्विक आर्थिक मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा।उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में तमिलनाडु निवेश, नवाचार और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

चुनाव से पहले चर्चा में आर्थिक उपलब्धि

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले सामने आए इन आंकड़ों ने राजनीतिक और औद्योगिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। इसे राज्य सरकार के प्रदर्शन और विकास मॉडल की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

One Response