वाराणसी,अंग भारत। महिला टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले अहम मुकाबले से पहले काशी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत की कामना को लेकर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। रविवार को पौराणिक दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती उतारी गई और भारतीय टीम के सफल प्रदर्शन के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।
Read more…………..एक्सप्रेस-वे समेत कई जिलों में भीषण सड़क हादसे, मातम
गंगा आरती के साथ मांगी गई जीत की दुआ
इस अवसर पर नमामि गंगे अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों ने मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विजय का आशीर्वाद मांगा। घाट पर विशेष रूप से भारत माता की तस्वीर, क्रिकेट किट, बल्ला और गेंद के साथ राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोग पहुंचे और देशभक्ति का वातावरण बनाया।गंगा तट पर शंखनाद कर भारतीय टीम की जीत की कामना की गई। इस दौरान “भारत माता की जय”, “चक दे इंडिया” और “जीतेगा भाई जीतेगा, हिंदुस्तान जीतेगा” जैसे नारों से पूरा घाट परिसर गूंज उठा।
युवाओं और समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी
कार्यक्रम में माताओं, बहनों, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने सामूहिक रूप से भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए प्रार्थना की और उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया कि भारतीय महिला टीम अपने बेहतरीन खेल से देश का नाम विश्व स्तर पर और ऊंचा करेगी। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और खेल भावना का अनूठा संगम देखने को मिला।
स्वच्छता और राष्ट्रभावना का संदेश
कार्यक्रम में शामिल नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल के वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित किया है।उन्होंने बताया कि इंग्लैंड में आयोजित प्रतियोगिता में टीम इंडिया की जीत के लिए मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से विशेष प्रार्थना की गई है।
देश की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करती टीम
राजेश शुक्ला ने कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों की उम्मीदें भारतीय महिला क्रिकेट टीम से जुड़ी हैं। सभी को भरोसा है कि टीम अपने प्रदर्शन से राष्ट्र को गौरवान्वित करेगी और जीत का परचम लहराएगी।
गणमान्य लोगों की उपस्थिति
कार्यक्रम में सारिका गुप्ता, शंकर द्विवेदी, हनुमान प्रसाद और कन्हैया तिवारी सहित कई गणमान्य लोग एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अंत में मां गंगा की आरती के साथ देश की विजय और सुख-समृद्धि की कामना की गई।



































One Response