Founder – Mohan Milan

सड़क हादसे में नवादा के विधायक पुत्र की मौत,मचा कोहराम

नवादा,अंग भारत। बिहार सरकार के पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव तथा नवादा के जनता दल यूनाइटेड विधायक विभा देवी के पुत्र अखिलेश कुमार की सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को मौत हो गई।इस घटना के बाद नवादा जिले में कोहराम मच गया। पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ यादव ने बताया कि उनके पुत्र अखिलेश यादव घर के पास से ही थार गाड़ी चलाकर बाजार के लिए निकला था। लेकिन समीप में ही एक तार के पेड़ से टकरा गई ।जिस कारण चोट आने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया । उन्होंने बताया कि बाहरी तौर पर शरीर में कहीं भी जख्म के निशान नहीं थे। नवादा अस्पताल के बाद उसे पटना के मेदांता ले जाया गया ।जहां उसका निधन हो गया ।घटनास्थल पर नवादा के विधायक और मृतक अखिलेश की मां विभा देवी व परिजन दहाड़ मार- मार कर रो रही थी ।आसपास का माहौल काफी गमगीन दिख रहा था।उन्होंने बताया कि गॉल ब्लैडर में रक्त के रिसाव के कारण चिकित्सकों ने मौत बताया है। अगर समय रहते पटना ले जाया जाता तो शायद जान बचाई जा सकती थी ।हजारों शुभचितकों के सामने घर के समीप मैदान में ही राजबल्लव यादव के पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts