Founder – Mohan Milan

कैथा पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर आयोजित, पीएम आवास योजना की प्राथमिकता सूची प्रकाशित

फुल्लीडुमर/बांका/अंग भारत। सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं को एक ही जगह सुनने के लिए मंगलवार को फुल्लीडुमर प्रखंड के कैथा पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ थीम पर लगे इस शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी।

विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी -: शिविर में अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किस योजना का लाभ कैसे मिलेगा, कौन लोग पात्र हैं और इसके लिए कौन से कागजात लगेंगे, यह सब लोगों को समझाया गया। साथ ही गांव के लोगों ने अपनी समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखीं, जिन्हें मौके पर ही संबंधित विभाग के रजिस्टर में दर्ज कर समाधान का भरोसा दिया गया।

पीएम आवास की सूची जारी होते ही छाई खुशी -: इस शिविर का सबसे बड़ा आकर्षण प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 की प्राथमिकता सूची का प्रकाशन रहा। जैसे ही सूची पंचायत भवन में लगाई गई, आवास का इंतजार कर रहे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से पक्के मकान का सपना देख रहे लाभुक अपना नाम सूची में खोजते नजर आए। अधिकारियों ने बताया कि सूची में नाम वाले लाभुकों को जल्द ही आवास का लाभ दिया जाएगा।

ये अधिकारी रहे मौजूद -: मौके पर बीडीओ प्रीति कुमारी, मुखिया चंदन कुमार, बीपीआरओ, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी कलीम अनवर, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र वर्मा, बीईओ मनोज प्रभाकर, आपूर्ति पदाधिकारी सना आलम, सीडीपीओ चंदन कुमार और कृषि पदाधिकारी रुचि भारती सहित कई विभागों के कर्मी मौजूद थे। इसके अलावा सरपंच भोला यादव, पैक्स अध्यक्ष राजेश यादव, अरविंद देव, बमबम महाराणा, ब्रजेश कुमार सहित सभी वार्ड सदस्य और बड़ी संख्या में पंचायतवासी उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon