अगर जा रहें हैं झारखंड तो रहिए सावधान, रांची सहित कई जिलों में होगी बारिश
रांची, अंगभारत। झारखंड में राजधानी रांची सहित विभिन्न जिलों में आज शनिवार को बादल छाए हुए हैं। बादल छाने से अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर में भी बादल के कारण धूप में तपिश महसूस नहीं हुई।
मौसम विभाग से प्रा’ जानकारी के अनुसार नौ और दस मार्च को राज्य के उत्तर पूर्वी और इससे सटे मध्यवर्ती जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार नौ मार्च को जिन जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है उनमें हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल है। वहीं 1० मार्च को जिन जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है उनमें बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल है।
रांची और आसपास के इलाकों में सुबह में मौसम साफ रहा लेकिन दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहे।
शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्वी सिहभूम (जमशेदपुर) में अधिकतम 33.2 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 33.8 और न्यूनतम 22 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 34.1 डिग्री और न्यूनतम 18.5 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Mohan Milan