चापानल बेकार,नल जल बंद ,पेय जल के लिए ग्रामीण भटक रहे इधर उधर
फुल्लीडुमर/बांका/अंगभारत। प्रखं ड क्षेत्र अंतर्गत राता पंचायत का वार्ड संख्या 16 गांव बदलाचक गांव वासी गर्मी की शुरुआत में ही जल संकट से जूझने लगे हैं ,नौ महीने से चापानल खराब पड़े हैं। घर घर नल जल योजना कब की दम तोड़ चुकी है ।वार्ड वासी पानी के लिए इधर उधर भटकने को विवश हो रहे हैं ।इस बाबत ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की है । प्रेषित आवेदन के अनुसार उक्त वार्ड में पीएचईडी द्वारा मात्र दो चापानल लगाए गए हैं ,एक बजरंगबली मंदिर एवं दूसरा घनश्याम यादव के घर के पास लगाया है जो विगत नौ माह से खराब पड़ा है ।कई बार ग्रामीणों ने खुद मरम्मत कर अस्थाई समाधान कर भी लिया लेकिन बड़ी समस्या का समाधान ग्रामीणों से संभव नहीं होने पर सरकारी बाबुओं से समाधान की गुहार लगाई ।आश्चर्य जनक पहलू यह है कि विभाग को दर्जनों बार लिखित एवं मौखिक सूचित करने पर कभी भी आज तक चापानल मरम्मत की पहल नहीं की गई है, जेई किसी का फोन रिसीव ही नहीं करते,प्रखंड विभाग के कोई कर्मी नहीं रहते।प्रखंड कार्यालय में कोई कुछ नही सुनते।।वार्ड में संचालित हर घर नल जल योजना से भी लाभुकों को पानी की आपूर्ति कई माहों से बंद है,इसका समाधान भी इसी विभाग के पास है ।जल संकट पीड़ित ग्रामीण किसी निजी चापानल पर जा कर अपना दैनिक कार्य संपन्न करने को अभिशप्त है।इस बाबत जेई रामचरित्र मंडल बताया कि जल्द ही खराब चापानल को मरम्मती दल द्वारा ठिक कराया जाएगा।

Mohan Milan