Founder – Mohan Milan

पटना मैराथन 2026 में दौड़े हजारों कदम,“नशामुक्त बिहार” के संकल्प को मिला जनसमर्थन

पटना में ‘एसबीआई पटना मैराथन-2026’ का आयोजन, 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

पटना,अंग भारत। बिहार सरकार के मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग तथा भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ऐतिहासिक गांधी मैदान में “एसबीआई पटना मैराथन-2026” का सफल आयोजन किया गया। “रन फॉर नशामुक्त बिहार” थीम पर आयोजित इस मैराथन में 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त और स्वस्थ बिहार के संकल्प को मजबूती दी।इस अवसर पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अंतरराष्ट्रीय बैडमिटन खिलाड़ी पी. वी. सिधु , मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव अजय यादव , आयुक्त उत्पाद-सह-निबंधन महानिरीक्षक अंशुल अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मैराथन का उद्देश्य बिहार को नशामुक्त बनाने, लोगों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत एक ऊर्ज़ावान जुम्बा सेशन से हुई, जिसने प्रतिभागियों में जोश और ऊर्ज़ा का संचार किया।मैराथन की शुरुआत प्रात: 3:30 बजे गांधी मैदान के गेट संख्या-०1 से हुई। निर्धारित रूट गांधी मैदान से शुरू होकर जेपी गंगा पथ और अटल पथ तक था। अटल पथ से यू-टर्न लेकर प्रतिभागी उसी मार्ग से वापस गांधी मैदान के गेट संख्या-01 पहुंचे, जहां फिनिशिग लाइन पर दौड़ का समापन हुआ।मैराथन की विभिन्न श्रेणियों की दौड़ को अलग-अलग अंतराल पर गेट संख्या-01 से हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रशासन ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए थे। मार्ग पर दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई थी।प्रतिभागियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग पर अस्थायी चिकित्सा शिविर लगाए गए थे। विशेषज्ञ डॉक्टरों और कार्डियोलॉजिस्ट की टीम तैनात की गई थी। 10.5 किलोमीटर के बिदु पर एंबुलेंस और चिकित्सकों की व्यवस्था के साथ पूरे मार्ग पर दो एंबुलेंस लगातार निगरानी में रहीं।इसके अतिरिक्त, आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी तथा इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, ऑपरेशन थिएटर और ट्रॉमा सेंटर तैयार रखे गए थे।मैराथन में 21.2 किमी (हाफ मैराथन), 10 किमी और 5 किमी श्रेणियों की दौड़ भी आयोजित की गई, जिनमें देश-विदेश के धावकों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं और खेल प्रेमियों ने भाग लेकर नशामुक्त बिहार के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विजेताओं की सूची
42.2 किमी (फुल मैराथन)प्रथम स्थान: सेडेम देश हुसैन (इथियोपिया) – समय ०2:22द्बितीय स्थान: तेबिजेई किटो वेस (इथियोपिया) – समय 02:26:32तृतीय स्थान: इसहाई नंदगू घिचोई (केन्या) – समय ०2:26:36

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts