सर्पदंश से महिला की मौत

पूर्णियाँ,अंग भारत|  सहायक खजांची थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक के पास शुक्रवार की सुबह पूजा के लिए फूल तोड़ कर वापस लौटी महिला की अचानक हालत मौत हो गई । परिजनो ने पीड़िता को जीएमसीएच पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली के रहने वाले रिटायर दरोगा गणेश पोद्दार की पत्नी मीना देवी (60 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनो के शिकायत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। मौत का कारण किसी जहरीले सर्पदंश से होने की आशंका जताई जा रही है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।मृतका के पति गणेश पोद्दार ने बताया कि वे केनगर थाना में दरोगा के पद पर कार्यरत थे। पद से रिटायर होने के बाद वे पत्नी के साथ नेवालाल चौक के पास किराए के मकान में रहते थे। उनकी पत्नी मिना देवी हर रोज सुबह फूल तोड़कर लाती थी और पूजा पाठ करती थी। शुक्रवार की सुबह भी वह फूल तोड़कर लाई और चाई बनाने के बाद दोनों एक साथ चाय पिए थे। कुछ देर बाद उसके मुंह से सफेद झाग निकलने लगा और उसे बेचैनी होने लगा। जीएमसीएच पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लेकिन मौत का कारण पता नहीं चल पाई है। गणेश ने बताया कि उन्हें आशंका है कि पत्नी को किसी जहरिले सांप के डंसने के वजह से मौत होने की आशंका है।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Related Posts
Recent Posts