Founder – Mohan Milan

राज्यसभा में एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया पर दिया बयान,लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली,अंग भारत। सोमवार को विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस कारण पीठासीन आधिकारी एनके रामचन्द्रन को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।इस बीच विदेशमंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 20 फरवरी को बयान जारी कर गहरी चिता व्यक्त की थी और सभी पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीति ही सबसे प्रभावी रास्ता है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts