Founder – Mohan Milan

रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला,अंग भारत। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के झुरकुली और गोविदपुर रेलवे फाटक के पास से शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है।स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देख इसकी सूचना तुरंत गम्हरिया पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे आसपास के लोगों की नजर रेलवे पटरी के किनारे पड़े एक क्षत-विक्षत शव पर पड़ी। शव की स्थिति देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटकर मौत होने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है और पूरे मामले की छानबीन जारी है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts