Founder – Mohan Milan

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित,संसद में पश्चिम एशिया संकट पर हंगामा

नई दिल्ली,अंग भारत।  पश्चिम एशिया में ईरान,अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर संसद में मंगलवार को हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग की।इस बीच लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाना है। प्रस्ताव में उन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की गई है।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया संकट पर सदन में बहस कराने की मांग की। विपक्षी दलों के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से इस विषय पर वक्तव्य और चर्चा कराने की मांग की।लोकसभा की कार्यसूची के अनुसार, बिहार के किशनगंज से सांसद मोहम्मद जावेद इस प्रस्ताव को पेश करेंगे। प्रस्ताव को पेश करने के लिए आवश्यक 5० सांसदों का समर्थन मिलने के कारण इसे स्वीकार किया गया है और इस पर आज ही चर्चा कराई जा सकती है।बता दें कि सोमवार को भी पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा में हंगामा किया था। दो बार स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी थी। उस दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्य आसन के समीप पहुंचकर नारेबाजी कर रहे थे और राहुल गांधी को बोलने की अनुमति देने की मांग कर रहे थे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts