नई दिल्ली,अंग भारत। देश के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में ज्यादातर बाजारों में सोना 820 से 900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ। वहीं चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। चांदी दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर स्थिर रही।
24 कैरेट सोना 1.64 लाख के पार
सोने की कीमतों में तेजी के बाद देश के ज्यादातर प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,63,980 रुपये से 1,64,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,50,310 रुपये से 1,50,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है।राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,64,130 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोना 1,50,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
मुंबई और अहमदाबाद में भी तेजी
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,63,980 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट सोना 1,50,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,64,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,50,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
चेन्नई और कोलकाता में भी भाव ऊंचे
चेन्नई के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,63,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,50,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। कोलकाता में भी दोनों कैटेगरी के सोने की कीमत क्रमशः 1,63,980 रुपये और 1,50,310 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,64,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,50,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।
जयपुर, पटना और लखनऊ में भी सोना महंगा
जयपुर के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,64,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,50,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।पटना में 24 कैरेट सोना 1,64,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,50,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। वहीं लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,64,130 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,50,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी तेजी
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी सोने की कीमतों में तेजी का रुख रहा। इन राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,63,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,50,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।दूसरी ओर चांदी की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में चांदी 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी के बीच खरीदारों की नजर अब आगे के कारोबार पर रहेगी।

