मुंबई,अंग भारत। साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने फैंस को बर्थडे का डबल तोहफा दिया है। उनकी अपकमिंग पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘फौजी’ का टीजर जारी हो गया है। ‘फाइल नंबर 25’ टाइटल से आए इस टीजर में प्रभास दूसरे विश्व युद्ध के दौर में ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ने वाले एक बागी योद्धा के अवतार में दिख रहे हैं।टीजर में प्रभास का एक्शन अवतार और आक्रामक तेवर देखकर फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट दोगुना हो गया है। अंग्रेजों को चुनौती देते हुए प्रभास दहाड़ते हैं – “अरे ओ फिरंगी, मैं तेरा खून लूंगा और आजादी भी।” ये डायलॉग आते ही टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बोस-हिटलर की मुलाकात भी दिखाई -: टीजर की सबसे बड़ी हाइलाइट स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस और जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की मुलाकात का सीन है। इसमें भारत को ब्रिटिश शासन से आजाद कराने की रणनीति पर बातचीत की झलक दिखती है। कहानी एक ऐसे विद्रोही की है जो अंग्रेज हुकूमत के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है।हनु राघवपुडी के डायरेक्शन में बन रही ‘फौजी’ की रिलीज 19 मार्च, 2027 को तय की गई है।इधर प्रभास के जन्मदिन पर उनकी दूसरी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी 2’ के मेकर्स ने भी स्पेशल वीडियो शेयर किया। वीडियो में प्रभास सीक्वल के सेट पर नजर आए, जहां डायरेक्टर नाग अश्विन उन्हें सीन समझा रहे हैं। एक ही दिन दो बड़ी फिल्मों की झलक मिलने से प्रभास के फैंस का जोश हाई है।







