Founder – Mohan Milan

जन्माष्टमी पर शिशु मंदिर में बच्चों ने धरा राधा-कृष्ण का रूप

पूर्णिया के सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राधा-कृष्ण, सुदामा और बलराम का रूप धारण किए हुए प्यारे बच्चों की सुंदर झांकी और तस्वीरें।

बड़हरा कोठी, पूर्णिया,अंग भारत। बड़हरा कोठी प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्या भारती की इकाई मां दुर्गा सरस्वती शिशु मंदिर, वासुदेवपुर के परिसर में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रूप-सज्जा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा, सुदामा, बलराम, वासुदेव और देवकी का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया।

बच्चों ने पेश की कृष्ण की झांकी

रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में आकर्षण का केंद्र बने रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेशों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि श्रीकृष्ण ने लोगों को धर्म के रास्ते पर चलने और अच्छे कर्म करने का संदेश दिया।

जीवन से सीख लेने की अपील

बच्चों को श्रीकृष्ण के जन्म, गोकुल की रक्षा और कंस वध सहित उनके जीवन से जुड़ी प्रमुख घटनाओं के बारे में बताया गया। विद्यालय के आचार्यों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से मनुष्य को कठिन परिस्थितियों में भी सही रास्ते पर चलने की सीख मिलती है। उनके बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बना सकता है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, पूर्णिया संकुल संयोजक सह कोषाध्यक्ष विंदेश्वरी महतो, प्रधानाचार्य संजय कुमार झा, आचार्य कमलेश कुमार, रितेश कुमार पांडेय, दीपक कुमार, संजीव कुमार सिंह, अरविंद वर्मा, रामदेनी यादव, किशन कुमार, अखिलेश कुमार, मनीष यादव, रमण कुमार, नितीश कुमार, रजनीगंधा, बबिता, मोनिका, प्रियांशी और शताक्षी समेत अन्य उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon