Founder – Mohan Milan

छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री होगी फिल्म ‘हनुमान अंश’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर के सिनेमाघर में सपरिवार 'हनुमान अंश' फिल्म देखते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका।

रायपुर,अंग भारत। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। उन्होंने गुरुवार देर रात राजधानी रायपुर के जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म देखने के बाद यह घोषणा की। इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिपरिषद के सदस्य तथा विभिन्न निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

भारतीय संस्कृति और संत परंपरा से जुड़ी फिल्में लोगों तक पहुंचें

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा पर आधारित प्रेरणादायी फिल्मों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए। फिल्म को टैक्स फ्री करने से प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा दर्शकों, खासकर युवाओं को भारत की समृद्ध संत परंपरा और उसके जीवन मूल्यों को जानने-समझने का अवसर मिलेगा।उन्होंने कहा कि भारत की संत परंपरा ने हमेशा समाज को सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम और आध्यात्मिकता का रास्ता दिखाया है। नीम करौली बाबा का जीवन इसी महान परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।

प्रेम, सेवा और भक्ति का संदेश देता है बाबा का जीवन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीम करौली बाबा ने अपने सरल जीवन और सहज वचनों के जरिए प्रेम, सेवा और भक्ति का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने में सक्षम हैं।साय ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, कलाकारों और पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज तक विचार, संस्कार और प्रेरणा पहुंचाने का प्रभावी माध्यम भी है।

नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ने में सिनेमा की भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर आधारित सकारात्मक फिल्में नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। ऐसे प्रयासों से युवाओं को देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को समझने का अवसर मिलता है।उल्लेखनीय है कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन, उनकी आध्यात्मिक यात्रा तथा सेवा और भक्ति के संदेश पर आधारित है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon